पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले पर गुस्साए त्रिलोक बोले , मुंहतोड़ जवाब देगा भारत
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। मंगलवार (22 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घातक आतंकी हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 23-04-2025
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। मंगलवार (22 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घातक आतंकी हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और यह नृशंस कृत्य अस्वीकार्य है। भारत कायरों को मुंहतोड़ जवाब देगा। जो लोग भारत के उत्थान से डरते हैं, उन्हें हमेशा की तरह मुंह की खानी पड़ेगी।
What's Your Reaction?






