हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा
देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की जो कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं, उसका सीधा बोझ अब तेल कंपनियों ने ग्राहकों के कंधों पर डाल दिया है।
शिमला 15 मई, 2026 :
वीरवार को आबकारी एवं कर विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर लोकभवन से इस संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी से विभाग के जिला अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पेट्रोल और डीजल पर सेस कितना लगेगा, हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है। सेस कब से लगेगा इसका फैसला भी नहीं हुआ है। उधर, आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार ही इस बाबत आगामी फैसला लिया जाएगा। विभाग ने अपने स्तर पर जिला अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया है।
What's Your Reaction?



