पांगी घाटी हिमाचल प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल घोषित

प्रदेश सरकार पांगी क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को समर्पित एक विशेष किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की स्थापना करेगी। यह संगठन किसानों को प्राकृतिक तरीकों से उत्पादित फसलों के विपणन में सहायता प्रदान करेगा

May 11, 2025 - 11:17
 0  17
पांगी घाटी हिमाचल प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल घोषित

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-05-2025

प्रदेश सरकार पांगी क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को समर्पित एक विशेष किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की स्थापना करेगी। यह संगठन किसानों को प्राकृतिक तरीकों से उत्पादित फसलों के विपणन में सहायता प्रदान करेगा। साथ ही, यह फसल उत्पादन में आने वाले अंतराल को दूर करने, उपज के लिए बेहतर ग्रेडिंग, पैकेजिंग, और बाजार लिंकेज सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सतत और रसायन मुक्त कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने चंबा जिले की पांगी घाटी को राज्य का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल घोषित किया है। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्राकृतिक खेती पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती देना और किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि एफपीओ के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और उन्हें उपयुक्त बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त, पंचायत स्तर पर सीईटीएआरएएनएफ प्रणाली के तहत किसान समूहों का विकास और प्रमाणन किया जाएगा। 

जिससे राज्यभर में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को लाभ पहुंचेगा। यह प्रणाली बड़े क्षेत्र प्रमाणन (LAC) की राह को भी सुगम बनाएगी, जिसके तहत एक विशेष क्षेत्र में केवल रसायन-मुक्त खेती को ही अनुमति दी जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow