पौंग झील में मिली महिला की गली-सड़ी लाश , नहीं हो पाई पहचान , जाँच में जुटी पुलिस 

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते धमेटा के पास पौंग झील के किनारे शनिवार को बाद दोपहर करीबन साढ़े 12 बजे एक महिला का गला सड़ा शव मिला है। पौंग झील में अभी दो दिन पहले भी एक व्यक्ति का गला सड़ा शव मिला था। लगातार शव मिलने से लोग डरे हुए हैं।

Jul 5, 2025 - 17:08
 0  38
पौंग झील में मिली महिला की गली-सड़ी लाश , नहीं हो पाई पहचान , जाँच में जुटी पुलिस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  05-07-2025
पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते धमेटा के पास पौंग झील के किनारे शनिवार को बाद दोपहर करीबन साढ़े 12 बजे एक महिला का गला सड़ा शव मिला है। पौंग झील में अभी दो दिन पहले भी एक व्यक्ति का गला सड़ा शव मिला था। लगातार शव मिलने से लोग डरे हुए हैं। 
प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ लोगों ने झील किनारे एक शव को पड़े हुए देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम हेतु नूरपुर भेजा गया है। हालांकि इसकी पहचान नहीं हो पाई है। 
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि पौंग झील में महिला का शव मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक नूरपुर स्थित शव गृह में शव रखा जाएगा और अगर इसकी कोई पहचान न हुई तो शव को जला दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow