प्रत्येक व्यक्ति के मतदान से लोकतंत्र को मिलती है अहम शक्ति : मुख्य निर्वाचन अधिकारी  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता ने जिला सिरमौर की 59-शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के दौरान महिलाओं की सहभागिता अनुपात बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिनों का प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया तथा क्षेत्र के लोगों को मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया

Jun 5, 2025 - 16:09
 0  33
प्रत्येक व्यक्ति के मतदान से लोकतंत्र को मिलती है अहम शक्ति : मुख्य निर्वाचन अधिकारी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

दो दिनों में शिलाई विस क्षेत्र की 150 महिलाओं का पंजीकरण हुआ सुनिश्चित

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन      05-06-2025

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता ने जिला सिरमौर की 59-शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के दौरान महिलाओं की सहभागिता अनुपात बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिनों का प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया तथा क्षेत्र के लोगों को मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया ताकि वह मतदान के समय अपने मत का प्रयोग कर सकें।

इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज नंदिता गुप्ता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से संवाद किया तथा उन्हें मतदान के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मतदान से ही लोकतंत्र को अहम शक्ति मिलती है।  उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मतदाता सूचियों का सर्वेक्षण किया गया, जिसके अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मतदाता लिंगानुपात में महिलाओं का अनुपात प्रदेश में सबसे कम आंका गया है।

निर्वाचन क्षेत्र में महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ही वह शिलाई विस क्षेत्र के दौरे पर है। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं के साथ चर्चा की तथा उनसे मतदाता सूची में पंजीकृत न होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मतगणना अनुपात को बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष मुहिम चलायी गई है, जिसमें  पंचायत रजिस्टर के साथ मतदाता सूची को मिलाकर सूची तैयार की जाएगी ताकि प्रत्येक मतदाता का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बूथ स्तर अधिकारी नियुक्त किया गया है ताकि उस क्षेत्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बूथ स्तर अधिकारी और मतदाताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर उस क्षेत्र के बीएलओ का नाम व नम्बर अंकित होना चाहिए ताकि उस क्षेत्र के मतदाता आवश्यकता के अनुसार उनसे संपर्क स्थापित कर सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र से बाहर रह रहे मतदाताओं का ऑनलाइन पंजीकरण करने तथा मतदाता सूची से छुटे लोगों के घर जाकर फॉर्म 6 भरवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जिन लोगों का अभी तक मतदाता सूची में पंजीकरण नहीं हुआ है वह बूथ स्तर अधिकारी, निर्वाचन तहसील कार्यालय, उपमंडल अधिकारी कार्यालय में संपर्क स्थापित कर मतदाता सूची में अपना पंजीकरण ज़रूर सुनिश्चित करवाए। 

इस अवसर नंदिता गुप्ता ने जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान लगभग 150 महिलाओं  का मतदाता सूची में पंजीकरण किया गया है जिसमें पिछले कल के कार्यक्रमों के दौरान 64 महिलाओं तथा आज 59 महिलाओं का नाम पंजीकृत किया गया है, इसके अतिरिक्त 25 महिलाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को भी पूर्ण किया जा रहा है।

इस दौरान कार्यकारी उप मंडल अधिकारी शिलाई अभिषेक ठाकुर, कार्यकारी उप मंडल अधिकारी कफोटा निशा आजाद, नायब तहसीलदार निर्वाचन हरनाम सिंह, बीडीओ तिलोडधार राजेश नेगी सहित निर्वाचन विभाग के विभिन्न अधिकारी तथा पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow