विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों ने अभिनय के माध्यम से प्रकृति को संरक्षित करने और हरियाली को महत्व देने का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी कैंपस में उत्साह और जागरूकता का माहौल रहा। कक्षा 6वीं और 7वीं के लिटिल चैंप्स ने एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें पर्यावरण और पेड़ों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया

Jun 5, 2025 - 16:01
Jun 5, 2025 - 16:04
 0  26
विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों ने अभिनय के माध्यम से प्रकृति को संरक्षित करने और हरियाली को महत्व देने का दिया संदेश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ददाहू     05-06-2025

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी कैंपस में उत्साह और जागरूकता का माहौल रहा। कक्षा 6वीं और 7वीं के लिटिल चैंप्स ने एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें पर्यावरण और पेड़ों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। 

छात्रों ने अपने अभिनय के माध्यम से प्रकृति को संरक्षित करने और हरियाली को महत्व देने का संदेश दिया। हर बच्चे ने उत्साह से भाग लिया और जीवन में स्वच्छ और हरित पर्यावरण के महत्व को समझा। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जसविंदर वर्मा  ने प्रेरणादायक भाषण द्वारा पेड़ों और स्वच्छता के महत्व को उजागर किया। उनके विचारों ने सभी छात्रों को गहराई से प्रभावित किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। जिससे यह कार्यक्रम यादगार और शिक्षाप्रद बन गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow