बाहरी राज्यों से आये मुस्लिमों का आर्थिक बहिष्कार शुरू, लगा "सनातन सब्जी वाला बोर्ड"

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच देवभूमि संघर्ष समिति ने बाजार में सनातनी सब्जी वाले बोर्ड लगाने शुरू कर दिए

Oct 11, 2024 - 21:13
 0  52
बाहरी राज्यों से आये मुस्लिमों का आर्थिक बहिष्कार शुरू, लगा "सनातन सब्जी वाला बोर्ड"
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-10-2024

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच देवभूमि संघर्ष समिति ने बाजार में सनातनी सब्जी वाले बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं। देवभूमि समिति संघर्ष समिति हिंदू समाज से जुड़े लोगों की सब्जी की दुकानों में यह बोर्ड लगा रहे हैं। 

इसके साथ ही लोगों से ही सामान खरीदने की अपील कर रहे हैं। इससे विशेष समुदाय का आर्थिक रूप से बहिष्कार करने अपील की जा रही है। इससे संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने के आदेशों के बाद दो समुदायों के बीच सुलझता मामला फिर उलझता हुआ नजर आ रहा है। 

उधर, पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी नजर बनाए हुए हैं। देवभूमि संघर्ष समिति क सह संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि संजाैली समेत प्रदेशभर में इसी तरह से सनातन सब्जीवाला अभियान चलाया जाएगा। 

उधर, प्रदेश सरकार की ओर से तहबाजारियों के लिए पहचानपत्र अभी अनिवार्य नहीं किए गए है। हालांकि, बीते दिनों विधानसभा की ओर से गठित स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी की विधानसभा सचिवालय में हुई बैठक में  पहचानपत्र अनिवार्य करने पर सहमति बनी थी। हालांकि, इस पर अभी कानूनी राय ली जा रही है। 

बैठक में शहरी विकास विभाग ने केंद्र सरकार की 2014 और हिमाचल प्रदेश सरकार की 2016 की स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी को लेकर बनाए गए नियम पर विस्तृत प्रस्तुति दी है। इसके अलावा कमेटी के सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए हैं। शहरी क्षेत्तों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में तहबाजारियों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। तहबाजारियों को बसाने के लिए अलग जोन बनाए जाने पर भी चर्चा हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow