भरमौर विधानसभा में आगजनी की घटनाओं में प्रभावित परिवारों को 7 लाख दे सरकार  : डॉ जनक

भाजपा विधायक डॉ जनक राज की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल चम्बा के जिलाधीश महोदय से मुलाकात कर हाल ही में भरमौर विधानसभा में हुई आगजनी की घटनाओं में प्रभावित परिवारों को कुल्लू के टाँदी गांव की तर्ज़ कर सात सात लाख राहत राशि दिलवाने के लिए ज्ञापन सौंपा

Jan 29, 2025 - 18:57
 0  49
भरमौर विधानसभा में आगजनी की घटनाओं में प्रभावित परिवारों को 7 लाख दे सरकार  : डॉ जनक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     29-01-2025

भाजपा विधायक डॉ जनक राज की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल चम्बा के जिलाधीश महोदय से मुलाकात कर हाल ही में भरमौर विधानसभा में हुई आगजनी की घटनाओं में प्रभावित परिवारों को कुल्लू के टाँदी गांव की तर्ज़ कर सात सात लाख राहत राशि दिलवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

जनक राज ने बताया कि हाल ही में कुल्लू जिला के तांदी गांव में लगी भीषण आग से प्रभावित परिवारों को हिमाचल सरकार द्वारा ₹7-7 लाख की राहत राशि प्रदान की गई। यह कदम सरकार की संवेदनशीलता और पीड़ितों के प्रति सरकार की गहरी सहानुभूति का परिचायक है, जिसके लिए मैं हिमाचल सरकार का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। 

इसी संदर्भ में, मैं आपका ध्यान भरमौर विधानसभा क्षेत्र के पांगी और होली तहसील में हाल ही में हुई आगजनी की घटना की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। इस दुर्घटना में कई परिवारों ने अपनी आजीविका, घर और संपत्ति खो दी है। इन प्रभावित परिवारों को भी उसी तर्ज पर राहत राशि प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपनी जिंदगी को पुनः व्यवस्थित कर सकें। 

उन्होंने आग्रह किया कि कुल्लू जिले के तांदी गांव के पीड़ित परिवारों की आआंति पांगी और होली तहसील के आग प्रभावित परिवारों को भी ₹7-7 लाख की राहत राशि प्रदान करने के लिए सरकार के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता पर उठायें। प्रदेश में एक ही सरकार के होते हुए अलग-अलग क्षेत्री की राहत राशि वितरण में अलग-अलग प्रकार के मापदंड नहीं हो सकते । ज्ञापन के साथ 13 लोगों की सूची जिलाधीश को सौंपी गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow