भाजपा अध्यक्ष डॉ बिंदल का कांग्रेस पर जुबानी हमला,बोले परिवारवाद से घिरी है कांग्रेस पार्टी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक बार फिर कांग्रेस पर जुबानी हमला किया है और कांग्रेस को परिवारवाद से घिरी पार्टी करार दिया

Apr 7, 2025 - 16:54
 0  24
भाजपा अध्यक्ष डॉ बिंदल का कांग्रेस पर जुबानी हमला,बोले परिवारवाद से घिरी है कांग्रेस पार्टी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

इस वर्ष लेकर कांग्रेस सरकार ने कर्ज लेकर बनाया नया रिकॉर्ड,

केंद्र सरकार से लगातार मिल रही करोड़ों रुपए की मदद:डॉ बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    07-04-2025

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक बार फिर कांग्रेस पर जुबानी हमला किया है और कांग्रेस को परिवारवाद से घिरी पार्टी करार दिया है। नाहन में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद डॉक्टर राजीव बिंदल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही परिवारवाद से घिरी हुई है और गांधी परिवार के इर्द- गिर्द कांग्रेस की पूरी राजनीति चलती है जबकि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसके लिए सिर्फ देश पहले है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के अलावा सभी राजनीतिक दलों पर परिवारवाद हावी है 

राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का यह कार्यकाल बेहद दुखद रहा है और जिस स्थिति पर इस सरकार ने प्रदेश को लाख खड़ा किया है वह बेहद निंदनीय है । उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार इस छोटे कार्यकाल में करीब 33 हजार करोड़ का कर्ज लिया है और इस वित्तीय वर्ष की पहली ही सप्ताह में 900 करोड रुपए का कर्ज लेकर लेकर एक नया रिकॉर्ड यह सरकार बना चुकी है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लगातार  पिछले 10 वर्षों से करोड़ों रुपए की मदद हिमाचल प्रदेश को मिल रही है जिससे हिमाचल प्रदेश में सड़कों का जाल बीच रहा है और फोरलेन निर्माण के साथ-साथ रेलवे का भी विस्तार हो रहा है उसके बावजूद प्रदेश कांग्रेस के नेता हमेशा केंद्र सरकार को खोजते रहते हैं।

राजीव बिंदल ने इंजीनियर विमल नेगी ने की मौत मामले को लेकर कहा कि विमल नेगी का परिवार और पूरे प्रदेश के लोग चाहते है कि विमल नेगी मौत मामले की निष्पक्षता से सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि मामले से जुड़े सारे तथ्य उजागर हो सके। मगर सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है और मुख्यमंत्री ने बीते कल जो बयान इस मामले को लेकर दिया है वह बेहद निंदनीय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow