खजुरना पुल के पास ब्रेक फेल होने से आलू से लदा ट्रक पलटा, बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त

कालाअंब-देहरादून नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को खजुरना पुल से के नजदीक आलू से लदा एक ट्रक और बोलेरो गाड़ी दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

May 15, 2026 - 10:39
 0  3
खजुरना पुल के पास ब्रेक फेल होने से आलू से लदा ट्रक पलटा, बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त

नाहन 15 मई, 2026 : 

कालाअंब-देहरादून नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को खजुरना पुल से के नजदीक आलू से लदा एक ट्रक और बोलेरो गाड़ी दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार नाहन की तरफ से आ रहा आलू से भरा ट्रक ( एचपी 72 बी 1270)  उतराई में पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की ब्रेक फेल हो गयी जब तक चालक को इसका आभास हुआ दूसरी तरफ से एक बोलेरो ( एचपी 71 8451)  के आने से ट्रक पेड़ से टकरा गया और पलट गया ।  इसी दौरान जोर से ब्रेक लगाने पर पिकअप चालक ने भी नियन्त्र खो दिया और वो भी सड़क पर पलट गयी। गनीमत यह रही कि बोलेरो में सवार एक महिला, एक पुरुष और बच्चा बाल-बाल बच गए । वहीं ट्रक पलटने से चालक घायल हुआ है । हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।  

वही  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow