राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का युवाओं से अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में मॉडल संयुक्त राष्ट्र एवं युवा संसद के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है तथा इन युवाओं की रचनात्मकता और ऊर्जा इसे निकट भविष्य में एक विकसित देश का रूप प्रदान करेगी

Oct 17, 2025 - 17:36
 0  23
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का युवाओं से अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-10-2025

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में मॉडल संयुक्त राष्ट्र एवं युवा संसद के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है तथा इन युवाओं की रचनात्मकता और ऊर्जा इसे निकट भविष्य में एक विकसित देश का रूप प्रदान करेगी। 

इस संगोष्ठी का आयोजन केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा विकसित भारत/2047 पहल के अंतर्गत किया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। इससे उन्हें वर्ष 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य की दिशा में सार्थक योगदान करने की प्रेरणा मिलेगी। 

उन्होंने इस बात की सराहना की कि विद्यार्थी अपनी संस्कृति को जीवंत रखते हुए राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।यह सांस्कृतिक जागरूकता हमारे लोकतंत्र की आत्मा और भारत की वास्तविक पहचान है।

राज्यपाल ने जेन-जेड के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं का अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ गहरा जुड़ाव है। उन्होंने कुल्लू दशहरा और अन्य धार्मिक उत्सवों जैसे आयोजनों के दौरान इन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को स्वयं देखा है। कुल्लू दशहरा में युवा श्रद्धालु भगवान रघुनाथ के रथ को अपार श्रद्धा के साथ खींचते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके अटूट सम्मान को दर्शाता है। 

युवाओं में ऐसी भावना और समर्पण भारत को एक बार फिर विश्व गुरु के रूप में उभरने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। हिमाचल के युवाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की सादगी, ईमानदारी और मानवता को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी ऊर्जा संघर्ष में न लगाकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow