राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर डीसी ने की धनवंतरि पूजा , विभाग ने लगाए शिविर
धनतेरस एवं धनवंतरि जयंती के साथ ही मंगलवार को दिवाली का पर्व आरंभ हो गया। धन्वंतरि जयंती को आयुष विभाग ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया। इस उपलक्ष्य पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में धनवंतरि पूजन, हवन और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने धन्वंतरि पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी लोगों को धनतेरस और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 29-10-2024
What's Your Reaction?



