हिप्र विश्वविद्यालय में द व्हाइट ट्रुथ के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के सभागार में एसएफआई के सौजन्य से दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा नशे (चिट्टे) के खिलाफ जागरूकता पर आधारित तैयार की गई वैब सीरिज द व्हाइट ट्रुथ का भी प्रदर्शन किया गया जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
शिमला 08 मई, 2026 :
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के सभागार में एसएफआई के सौजन्य से दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा नशे (चिट्टे) के खिलाफ जागरूकता पर आधारित तैयार की गई वैब सीरिज द व्हाइट ट्रुथ का भी प्रदर्शन किया गया जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों द्वारा अलग अलग जिलों के नृत्य, नाटक और लोक परंपराओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त समाज में फैली नशे की समाजिक कुरीतियों के उन्मूल्न बारे भी चर्चा कीे गई ।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध वैज्ञानिक, उर्दू शायर एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता गौहर रजा’ ने बतौर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में वैज्ञानिक संवाद को कमजोर मानते हुए अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है। जाति, धर्म, क्षेत्र, लिंग के आधार पर असमानता एवं असहिष्णुता का माहौल पैदा किया जा रहा है। ऐसे में जागरूक समाज के बुद्धिजीवीयों, वैज्ञानिक समुदाय तथा जन वैज्ञानियों के समक्ष एक बड़ी चुनौती है। जबकि एक समृद्ध समाज केवल विज्ञान ओर वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर आगे बढ़ सकता है। उन्होने इस दिशा में प्रगतिशील आन्दोलन से जुड़े छात्र समुदाय से इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होने की अपील की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष एवं हिमाचल विज्ञान मंच के संस्थापक सचिव डॉ घनश्याम चौहान, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर, संस्थापक सदस्य गोविन्द चतरान्टा, महिला समिति की राज्य अध्यक्ष एवं शहीद भगत सिंह मेमोरियल स्कूल, घनाहट्टी की प्रिंसिपल रंजना जरेट, तथा सेवानिवृत्त सहायक प्रोफेसर (संगीत) डॉ प्रवीन जरेट, विश्वविद्यालय के डॉ बंसल, डॉ नेगी, एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर एवं सचिव सन्नी सेकटा तथा विश्वविद्यालय नेतृत्व सहित सेंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?


