हिमाचल में खड्ड में डूबने से दादा समेत दो पोतों की मौत , जानिए कैसे ऐसे पेश आया दर्दनाक हादसा

जिला के उपमंडल धीरा के अंतर्गत आती पंचायत मूंढी के गांव मेले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दादा समेत दो पोतों की डूबने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले गांव में प्रकाश चंद निवासी मेले उम्र लगभग 70 वर्ष अपने दो पोतों जिनकी आयु मात्र 8 वर्ष और 6 वर्ष है

May 18, 2025 - 19:57
 0  173
हिमाचल में खड्ड में डूबने से दादा समेत दो पोतों की मौत , जानिए कैसे ऐसे पेश आया दर्दनाक हादसा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  18-05-2025
जिला के उपमंडल धीरा के अंतर्गत आती पंचायत मूंढी के गांव मेले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दादा समेत दो पोतों की डूबने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले गांव में प्रकाश चंद निवासी मेले उम्र लगभग 70 वर्ष अपने दो पोतों जिनकी आयु मात्र 8 वर्ष और 6 वर्ष है। 
नयूगल खड्ड में कपड़े धोने के लिए गए और उनके पोते आरुष उम्र 8 वर्ष व तरु उम्र 6 वर्ष उनके साथ चले गए। प्रकाश चंद खड्ड के किनारे कपड़े धो रहे थे और उनके दोनों पोते खड्ड के पानी में नहाने लग पड़े। नहाते-नहाते न जाने कब वह छोटे बच्चे खड्ड के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। 
उनको बचाते-बचाते उनके दादा प्रकाश चंद भी गहरे पानी में डूब गए। जिस कारण इन तीनों की दुखद मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब गांव वालों को लगी तो सभी गांव वाले मौके पर पहुंचे और उनको ढूंढने लगे। इसी दौरान पुलिस चौकी थुरल की टीम भी मौके पर पहुंची और तीनों शवों को ढूंढकर अपने कब्जे में ले लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow