हिमाचल में बारिश के पानी के संरक्षण और मिट्टी कटाव रोकने के लिए अब बनाई जाएगी एक समान नीति
हिमाचल प्रदेश में बारिश के पानी के संरक्षण और मिट्टी कटाव रोकने के लिए अब एक समान नीति बनाई जाएगी। प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने 14 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 17-04-2026
हिमाचल प्रदेश में बारिश के पानी के संरक्षण और मिट्टी कटाव रोकने के लिए अब एक समान नीति बनाई जाएगी। प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने 14 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। पीसीसीएफ (प्रिंसीपल चीफ कंजरवेट ऑफ फॉरेस्ट्स) की अध्यक्षता में यह कमेटी बनाई गई है।
यह कमेटी दो महीने के भीतर व्यापक ड्राफ्ट नीति तैयार कर सरकार को सौंपेगी। इस संबंध में वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के तहत हाईकोर्ट में चल रहे मामले कोर्ट ऑन इट्स ओन मोशन बनाम राज्य सरकार के तहत यह नीति बनाना जरूरी किया गया है। इसके बाद सरकार ने विभिन्न विभागों की एक संयुक्त कमेटी बनाई है।
कमेटी की अध्यक्षता प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) करेंगे। इसमें आपदा प्रबंधन, जनजातीय विकास, उद्योग, शहरी विकास, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि, बागवानी, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। बिलासपुर के वन संरक्षक (फायर प्रोटेक्शन एंड फायर कंट्रोल) को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?




