हिमाचल में मौसम में आए बदलाव से ठंड में हुआ इजाफा,कई क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी  

हिमाचल में मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा

Nov 9, 2024 - 09:58
 0  36
हिमाचल में मौसम में आए बदलाव से ठंड में हुआ इजाफा,कई क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-11-2024

हिमाचल में मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जिला सिरमौर के धौलाकुआं में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

मंडी और बिलासपुर जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अगले एक सप्ताह तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी आने के आसार जताए गए हैं। 10 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

11 नवंबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। वीरवार रात को ताबो में न्यूनतम पारा माइनस तीन डिग्री दर्ज हुआ। कल्पा और केलांग में भी रात के तापमान में कमी आई है। 

शुक्रवार सुबह और शाम सुंदरनगर, मंडी, बिलासपुर और शिमला में भी कोहरा छाया रहा। इससे मौसम में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिली। शाम को मौसम में बदलाव आने से कई क्षेत्र ठंड की चपेट में आए। 

वीरवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, कुकुमसेरी में माइनस 0.8, केलांग में 3.0, कल्पा में 5.5, मनाली में 8.1, सोलन में 10.5, कुफरी में 10.8, शिमला में 11.0, चंबा में 11.8, ऊना में 12.2, हमीरपुर में 12.7, कांगड़ा में 12.8, धर्मशाला में 13.5, बिलासपुर में 14.2, मंडी में 14.7 और नाहन में 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow