प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश किए जारी  

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने पोस्टिंग का इंतजार कर रहे साल 2011 बैच के आईपीएस ओमापति जम्वाल को एसपी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह कांगड़ा भेजा

Nov 9, 2024 - 10:02
 0  102
प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश किए जारी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-11-2024

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने पोस्टिंग का इंतजार कर रहे साल 2011 बैच के आईपीएस ओमापति जम्वाल को एसपी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह कांगड़ा भेजा है। 

साल 2018 बैच के आईपीएस भाग मल को एसपी एकेडमी ट्रेनिंग एंड रिसर्च पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में आईजी पद के अगेंस्ट तैनाती दी है। इसी बैच के एसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय राजेश कुमार को एसपी सीआईडी शिमला के लिए ट्रांसफर किया है।

एसपी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह कांगड़ा अरविंद चौधरी पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करेंगे। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow