24 घंटे अलर्ट रहेगा अग्निशमन नियंत्रण कक्ष, कमांडेंट होमगार्ड आतिशबाजी बिक्री स्टॉल का किया निरीक्षण......
दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान आगजनी की किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अग्निशमन नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसी कड़ी में कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने नाहन के चौगान मैदान में आतिशबाजी बिक्री के लिए बनाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मीडिया से बात करते हुए कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार के दौरान आगजनी की किसी भी घटना से तुरंत निपटने के लिए अग्निशमन नियंत्रण कक्ष 24 घंटे अलर्ट रहेगा। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।
टीआर शर्मा ने आम लोगों से भी दीपावली के दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि पटाखे जलाते समय सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना होने पर बिना देरी किए अग्निशमन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते स्थिति पर काबू पाया जा सके।
उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली का त्योहार सावधानी और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, ताकि खुशियों के इस पर्व पर कोई अप्रिय घटना न हो।
What's Your Reaction?
