गणित और विज्ञान की प्रदर्शनी में मॉडल के माध्यम से समझाया प्रदूषण और ग्रीन हाउस इफेक्ट , कैंट स्कूल नाहन में लगी एग्जिब्यूशन 

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आज नाहन के कैंट स्कूल में गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। मीडिया से बात करते हुए स्कूल की मुख्य अध्यापिका सीमा ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

Feb 21, 2026 - 19:33
Feb 21, 2026 - 19:57
 0  6
गणित और विज्ञान की प्रदर्शनी में मॉडल के माध्यम से समझाया प्रदूषण और ग्रीन हाउस इफेक्ट , कैंट स्कूल नाहन में लगी एग्जिब्यूशन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-02-2026
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आज नाहन के कैंट स्कूल में गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। मीडिया से बात करते हुए स्कूल की मुख्य अध्यापिका सीमा ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 
इस प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा मुख्य रूप से विज्ञान और गणित विषय से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल के माध्यम से प्रदूषण के प्रकार , ग्रीन हाउस इफेक्ट और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को किताबों से आगे बढ़ाकर प्रयोगात्मक शिक्षा दी जाए , तो उनकी समझ और भी बेहतर होती है। 
इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कैंट स्कूल नाहन में गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जहां बच्चों ने अपने हुनर और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देना है। इस तरह की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता को भी बढ़ावा देती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow