आधुनिकता की चकाचौंध में पिछड़़ गया हिमाचल का टूरिज्म,खाली चल रहे होटल

हिमाचल प्रदेश का टूरिज्म आधुनिकता की चकाचौंध में पिछड़़ गया है। होटल खाली चल रहे हैं। पर्यटक आ नहीं नहीं रहे हैं और सरकारी सोच भी कंगाल नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अकाउंट में न अपडेट और न ही फॉलोअर की कतार

Sep 1, 2025 - 10:32
 0  32
आधुनिकता की चकाचौंध में पिछड़़ गया हिमाचल का टूरिज्म,खाली चल रहे होटल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     01-09-2025

हिमाचल प्रदेश का टूरिज्म आधुनिकता की चकाचौंध में पिछड़़ गया है। होटल खाली चल रहे हैं। पर्यटक आ नहीं नहीं रहे हैं और सरकारी सोच भी कंगाल नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अकाउंट में न अपडेट और न ही फॉलोअर की कतार है। इन अकांउट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री को तो फॉलो किया जा रहा है, लेकिन बदले में टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारिक अकाउंट पर फॉलोअवर की बाढ़ नहीं है।

हिमाचल टूरिज्म ऑफिशियल अकांउट में मंडी की कचौरी, आज किचन में कुछ खास हो जाए की रील दिखाई दे रही है। इस पर भी सोने पर सुहागा यह है कि तुम्हारे प्यार की कसम, तुम्हार गम है, मेरा गम है….जैसे गाने सुनाए जा रहें हैं। साल 2023 में 30 जनवरी के बाद अपडेट ही नहीं हुआ है। (एचडीएम)

हिमाचल टूरिज्म डिवेलपमेंट के इंस्टाग्राम अकांउट का हाल देखिए कि अभी तक इसमें 407 पोस्ट डाली गई हैं। फॉलोवर के नाम पर 2426 लोग जुड़ पाए हैं और इस अकांउट से 99 को फॉलो किया जा रहा है। हिमाचल टूरिज्म नाम के फेसबुक अकांउट का हाल यह है कि यहां पर मात्र 1.300 फॉलोवर हैं और 266 को फॉलो किया जा रहा है। 

हिमाचल के पर्यटन की कंमाद संभालने वाले आरएस बाली के इंस्टाग्राम हैंडल का हाल यह हैं कि 2500 पोस्टें डाली गई हैं। 16700 फॉलोवर हैं। इस अकांउट से 38 को फॉलो किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन कारपोरेशन के एमडी राजीव कुमार कहते हैं कि हिमाचल के सरकारी होटलों तक पर्यटकों को लाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों का सहारा लिया जाएगा। इन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को होटलों में बुलाया जाएगा और फिर इन्हीं से प्रचार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow