आस्था : मां चिंतपूर्णी के दरबार में पंजाब के श्रद्धालु ने चढ़ाया 1 . 440 किलोग्राम चांदी का छत्र

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को पंजाब के एक श्रद्धालु ने अपनी आस्था और भक्ति का अनमोल प्रतीक प्रस्तुत किया। श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में 1 किलो 440 ग्राम चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। इस पावन दान की जानकारी मंदिर के पुजारी कुणाल कालिया ने दी

Mar 3, 2025 - 19:14
 0  31
आस्था : मां चिंतपूर्णी के दरबार में पंजाब के श्रद्धालु ने चढ़ाया 1 . 440 किलोग्राम चांदी का छत्र
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   03-03-2025

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को पंजाब के एक श्रद्धालु ने अपनी आस्था और भक्ति का अनमोल प्रतीक प्रस्तुत किया। श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में 1 किलो 440 ग्राम चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। इस पावन दान की जानकारी मंदिर के पुजारी कुणाल कालिया ने दी। 
मंदिर प्रशासन के अनुसार यह छत्र भव्य कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना है और इसे शुद्ध चांदी से विशेष रूप से मां चिंतपूर्णी के दरबार के लिए तैयार किया गया है। यह भेंट न केवल दानशीलता का प्रतीक है, बल्कि मां के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा को भी दर्शाती है। चिंतपूर्णी मंदिर देशभर में अपनी चमत्कारी मान्यताओं और विशाल भक्त संख्या के कारण प्रसिद्ध है। यह मंदिर न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के भक्तों के लिए भी आस्था का केंद्र है। 
मान्यता है कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। मंदिर की आमदनी को लेकर बात करें तो यह प्रदेश का सबसे अधिक राजस्व प्राप्त करने वाला धार्मिक स्थल है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और माँ को भेंट स्वरूप नकद , सोना-चांदी , वस्त्र और अन्य बहुमूल्य उपहार अर्पित करते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा प्राप्त दान का उपयोग मंदिर की सेवा, सुविधाओं के विकास और सामाजिक कार्यों में किया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow