एचआरटीसी की 15 सुपर लग्जरी वोल्वो बसें बंगलूरू से हिमाचल के लिए रवाना

एचआरटीसी की 15 सुपर लग्जरी वोल्वो बसें बंगलूरू से हिमाचल के लिए रवाना हो गई हैं। कुल 24 बसें ली जानी हैं, जिसमें से 9 बसें अभी बाद में आएंगी, जिनको कुछ तकनीकी कारणों से नहीं लाया गया है। यह वोल्वो बसेें पुरानी वोल्वो बसों से भिन्न हैं, जिसमें कुछ बदलाव किए गए

Jun 21, 2025 - 17:06
 0  20
एचआरटीसी की 15 सुपर लग्जरी वोल्वो बसें बंगलूरू से हिमाचल के लिए रवाना
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   21-06-2025

एचआरटीसी की 15 सुपर लग्जरी वोल्वो बसें बंगलूरू से हिमाचल के लिए रवाना हो गई हैं। कुल 24 बसें ली जानी हैं, जिसमें से 9 बसें अभी बाद में आएंगी, जिनको कुछ तकनीकी कारणों से नहीं लाया गया है। यह वोल्वो बसेें पुरानी वोल्वो बसों से भिन्न हैं, जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। 

अब यह बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी। सबसे पहले इन्हें मुख्यालय में लाया जाएगा, जिसके बाद अलग-अलग डिपुओं में भेजा जाएगा। वर्ष 2022-23 में जो वोल्वो बसें एचआरटीसी ने ली थीं उनका मॉडल वोल्वो 9400 था, जबकि अब ली गई बसों का मॉडल बीएस-6 वोल्वो 9600 है। बताया जाता है कि इस बस में इन्वर्टर की कैपेसिटी अधिक है। 

इन बसों में इन्वर्टर की केपेस्टी 1.5 किलोवॉट की है, जिससे यात्रियों को बस के भीतर चार्जिंग की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। बार-बार यात्री पुरानी वोल्वो बसों में मोबाइल आदि की चार्जिंग को लेकर शिकायत करते थे, जो इन बसों में नहीं होगी। इसके भीतरी हिस्से में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। ड्राइवर को कुछ और सुविधाएं दी गई हैं, तो वहीं कंडक्टर की सीट में भी कुछ अमूलचूल बदलाव हैं, जिसमें पहले कुछ समस्याएं रहती थीं। 

वोल्वो बस के भीतर एयर कंडीशनर भी और ज्यादा प्रभावशाली लगाया गया है और इस सिस्टम के लगने से लोगों को ज्यादा आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा। नई वोल्वो बसों का फ्रंट हिस्सा काफी हद तक बदला गया है, जो पुरानी वोल्वो से ज्यादा सुंदर व प्रभावशाली दिखता है। बताया जाता है कि इस वोल्वो बस की कीमत एक करोड़ 50 लाख रुपए है, जिसमें कंपनी ने सभी स्पेयर पाट्र्स की वारंटी दो साल की दे रखी है। 

दो साल तक यही कंपनी बसों की मेंटेनेंस का काम देखेगी, जिसके बाद खुद एचआरटीसी इसे संभालेगा। पुरानी वोल्वो की कीमत 1 करोड़ 30 लाख के आसपास थी, लेकिन इसमें वारंटी नहीं थी। इस बार दो साल की वारंटी के साथ यह बसें हिमाचल आ रही हैं। इससे हिमाचल पथ परिवहन निगम का वोल्वो बसों का बेड़ा काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। 

अहम बात है कि अभी दिल्ली के लिए वोल्वो सेवाएं काफी कम हो गई थीं, लेकिन अब अच्छी संख्या में दिल्ली के लिए भी बसें चलेंगी जिससे एचआरटीसी को फायदा मिलेगा।

वोल्वो बसें जुडऩे से एचआरटीसी फायदे में आएगी। इन बसों को लाने के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे थे और अंतत: यह बसें हिमाचल आने वाली हैं। शेष बची बसों को भी जल्दी ही वहां से ला दिया जाएगा। एचआरटीसी अपने यात्रियों को बेहतरीन सुविधा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और आने वाले समय में और नई बसों का बेड़ा इसमें जुड़ेगा।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow