नाहन: ऑल्टो कार से 7.21 ग्राम चिट्टा बरामद, ददाहू के दो युवक गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

Jun 26, 2026 - 20:07
 0  13
नाहन:  ऑल्टो कार से 7.21 ग्राम चिट्टा बरामद, ददाहू के दो युवक गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज नाहन 26 जून, 2026 : 

सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 26 जून 2026 को स्पेशल डिटेक्शन सेल नाहन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक लंबे समय से चिट्टा बेचने के अवैध धंधे में संलिप्त हैं और आज भी अल्टो कार (HP71-1726) में चंडीगढ़ से चिट्टे की खेप लेकर रेणुका जी की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोहारड़ी स्थित वर्षा शालिका के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध अल्टो कार को रोक लिया। वाहन में सवार दोनों युवकों से पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव ठाकुर और देविन्दर शर्मा, निवासी ददाहु, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow