कंगना के ट्वीट से फैली सनसनी ! डीसी ने किया खंडन बोले , भूस्लखन हुआ , किसी के दबे होने की कोई सूचना नहीं 

सांसद कंगना रनौत के एक ट्वीट ने मंडी में हड़कंप मचा दिया। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाला के पास हुए भूस्खलन को लेकर उनके आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया था कि कई लोग और वाहन मलबे में दब गए हैं। इस ट्वीट के बाद प्रशासन को लगातार फोन आने लगे , जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। स्थिति को स्पष्ट करने के लिए मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने एक बयान जारी किया

Aug 28, 2025 - 18:56
 0  35
कंगना के ट्वीट से फैली सनसनी ! डीसी ने किया खंडन बोले , भूस्लखन हुआ , किसी के दबे होने की कोई सूचना नहीं 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  28-08-2025
सांसद कंगना रनौत के एक ट्वीट ने मंडी में हड़कंप मचा दिया। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाला के पास हुए भूस्खलन को लेकर उनके आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया था कि कई लोग और वाहन मलबे में दब गए हैं। इस ट्वीट के बाद प्रशासन को लगातार फोन आने लगे , जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। स्थिति को स्पष्ट करने के लिए मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने एक बयान जारी किया। 
उन्होंने बताया कि बनाला के पास भूस्खलन जरूर हुआ है, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या वाहन के दबे होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। उपायुक्त ने कहा कि सुबह से ही प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को भ्रामक बताया और लोगों से बिना पुष्टि के ऐसी जानकारी साझा न करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल बयान भ्रामक है और इससे लोगों में अनावश्यक दहशत फैल रही है। 
बिना प्रशासन से पुष्टि किए इस प्रकार की जानकारी साझा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर कंगना रनौत के ट्वीट की तरफ था। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को बिना तथ्यों की जांच किए ऐसी संवेदनशील जानकारी साझा करनी चाहिए या नहीं। ऐसे बयान जनता के बीच सनसनी और दहशत फैला सकते हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow