जुन्गा और कजेवड़ा में रोपित किए 250 विभिन्न प्रजातियों के पौधे

नारी शक्ति ग्राम संगठन जुन्गा ,स्थानीय पंचायत  और पहाड़ी समाज पर्यावरण कवच संस्था के संयुक्त सौजन्य से जुन्गा और चाखड़ा,  कजेवड़ा में मंगलवार को  पौधरोपण किया गया । जिसमें देवदार, आंवला, दाड़ू, हरड़, बान, रीठा सहित 250 से अधिक औषधीय पौधे रोपित किए गए ।

Jul 14, 2026 - 14:15
 0  5
जुन्गा और कजेवड़ा में रोपित किए  250 विभिन्न प्रजातियों के पौधे

यंगवार्ता न्यूज शिमला 14 जुलाई, 2026 : 

नारी शक्ति ग्राम संगठन जुन्गा ,स्थानीय पंचायत  और पहाड़ी समाज पर्यावरण कवच संस्था के संयुक्त सौजन्य से जुन्गा और चाखड़ा,  कजेवड़ा में मंगलवार को  पौधरोपण किया गया । जिसमें देवदार, आंवला, दाड़ू, हरड़, बान, रीठा सहित 250 से अधिक औषधीय पौधे रोपित किए गए ।

 पंचायत वार्ड सदस्य योगमाया शर्मा ने बताया कि यह पौधे  पहाड़ी समाज पर्यावरण कवच संस्था के संचालक मेजर अतुल कौशिक द्वारा उपलब्ध करवाए गए । उन्होने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में पेड़ पौधे अहम भूमिका निभाते हैंे और बरसात के दिनों में सभी लोगों को अपनी खाली पड़ी निजी भूमि पर अवश्य रूप से पौधरोपण करना चाहिए ।

मेजर अतुल कौशिक ने जुन्गा क्षेत्र के सभी महिला मंडलों से आग्रह किया कि पौधरोपण कार्यक्रम को एक जन आन्दोलन बनाया जाना चाहिए और इस पुनीत कार्य में सभी लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ।

पौधरोपण कार्यक्रम में पुलिस बटालियन जुन्गा के  आदेशक भूपेन्द्र नेगी, स्थानीय पंचायत प्रधान रामलाल, एलआरपी सुमन सूद, संस्था प्रतिनिधि रवीना, पुलिस बटालियन जुन्गा के जवानों के अतिरिक्त नारी शक्ति ग्राम संगठन जुन्गा की ममता , रेखा, कल्पना, दीपा, अनिता शर्मा, मोनिका, अर्चना, रेखा कुमारी , मंजू, मीना, गीता, अनिता कौंडल, कांता, शीला, नीना, सुनीता, अनु, उषा, कांता ठाकुर सहित काफी संख्या में  महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow