कब मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व ? यमराज और यमुना से जुड़ी है परंपरा, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
माथे पर रोली का तिलक, हाथों में पूजा की थाली, मिठाई की मिठास और भाई के चेहरे पर बहन की मुस्कान... भैया दूज का त्योहार इन छोटे-छोटे पलों में रिश्तों की बड़ी खूबसूरती समेटे हुए है। यह ऐसा पर्व है, जब भाई-बहन के बीच बचपन की शरारतें, पुरानी यादें और एक-दूसरे के लिए दिल में छिपा प्यार फिर से ताजा हो उठता है। बहन की दुआओं और भाई के स्नेह से सजा यह त्योहार परिवार के रिश्तों को और मजबूत करने का संदेश देता है
यंगवार्ता डेस्क - नाहन 09-11-2026
माथे पर रोली का तिलक, हाथों में पूजा की थाली, मिठाई की मिठास और भाई के चेहरे पर बहन की मुस्कान... भैया दूज का त्योहार इन छोटे-छोटे पलों में रिश्तों की बड़ी खूबसूरती समेटे हुए है। यह ऐसा पर्व है, जब भाई-बहन के बीच बचपन की शरारतें, पुरानी यादें और एक-दूसरे के लिए दिल में छिपा प्यार फिर से ताजा हो उठता है। बहन की दुआओं और भाई के स्नेह से सजा यह त्योहार परिवार के रिश्तों को और मजबूत करने का संदेश देता है। भैया दूज केवल एक धार्मिक रस्म नहीं है। यह उस रिश्ते का उत्सव है, जिसमें कभी नोकझोंक होती है तो कभी छोटी-छोटी बातों पर रूठना-मनाना।
इस वर्ष भैया दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के मुताबिक हिंदू पंचांग में द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाएंगी।
What's Your Reaction?
