किसान की बेटी ने हासिल किया मुकाम, कांगर-धरयार की आरूषि ने 99 फीसदी अंक लेकर हासिल किया दूसरा स्थान
सराहां क्षेत्र के सीनियर सेकंडरी स्कूल कांगर-धरयार की छात्रा आरुषि ने आट्र्स संकाय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल, माता-पिता और सिरमौर जिला का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल में उत्सवी माहौल है।
नाहन 04 मई 2026 :
सराहां क्षेत्र के सीनियर सेकंडरी स्कूल कांगर-धरयार की छात्रा आरुषि ने आट्र्स संकाय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल, माता-पिता और सिरमौर जिला का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल में उत्सवी माहौल है। हर कोई आरुषि, उसके माता-पिता और अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहा है।
ग्रामीण परिवेश से आने वाली आरपषि की सफलता ने साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी के बावजूद मेहनत और लग्न से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती है। आरुषि के पिता नीरज कुमार किसान हैं, जबकि माता सुमन गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि आरुषि रोज सुबह 4:30 बजे उठकर पढ़ाई करती थी और देर रात तक मेहनत में जुटी रहती थी। उन्होंने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ वह घर व खेती के काम में भी परिवार का सहयोग करती थी। पिता ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है और यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का पल है।
सीनियर सेकंडरी स्कूल कांगर -धरयार के प्रिंसिपल मनोज कुमार ने भी खुशी जताते हुए कहा कि सरकारी स्कूल की छात्रा का इस स्तर पर पहुंचना गर्व की बात है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
आरुषि ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया। आरुषि ने बताया कि वह आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है और इसके लिए अभी से पूरी लग्न के साथ पढ़ाई करेगी। आरुषि ने कहा कि वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
What's Your Reaction?


