कांग्रेस सरकार अपनी फिजूलखर्ची कम करने के बजाय जनता पर हर रोज़ थोप रही नया टैक्स : जयराम ठाकुर 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तहत बालीचौकी में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी फि जूलखर्ची कम करने के बजाय जनता पर हर रोज़ नया टैक्स थोप रही

Oct 10, 2024 - 21:29
 0  50
कांग्रेस सरकार अपनी फिजूलखर्ची कम करने के बजाय जनता पर हर रोज़ थोप रही नया टैक्स : जयराम ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    10-10-2024

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तहत बालीचौकी में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी फि जूलखर्ची कम करने के बजाय जनता पर हर रोज़ नया टैक्स थोप रही है। बिना सोचे समझे ऐसे मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं। जिससे इस पहाड़ी प्रदेश की पूरे देश में जग हसाई हो रही है। 

आज इनके आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा हर उस वर्ग को झेलना पड़ रहा है, जो सरकार को टैक्स तो देता है, लेकिन उसके बदले सरकार उन्हें सहूलियतें देने के बजाय कई तरह के टैक्स लगाकर परेशान कर रही है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का मॉडल इनके राष्ट्रीय नेताओं ने हरियाणा में भी चलाने का प्रयास किया, लेकिन वहां की प्रबुद्ध जनता ने सिर्फ भाजपा पर विश्वास जताते हुए इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता की नजऱ में खुद को अनजान बताते हुए प्रेस में जाकर सिर्फ झूठ ही बोलते हैं कि हमारी सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है उसका खामियाजा कांग्रेस को दोनों राज्यों में उठाना पड़ा है। इनके राष्ट्रीय नेता हिमाचल मॉडल की बातें करते रहे और जनता ने भाजपा की नीतियों पर अपना भरोसा जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow