किन्नौर-कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर राजस्व मंत्री ने अधिकारीयों के साथ किया मंथन 

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पीओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में किन्नौर-कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किन्नौर-कैलाश यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है और इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करें

Jun 18, 2025 - 19:23
 0  35
किन्नौर-कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर राजस्व मंत्री ने अधिकारीयों के साथ किया मंथन 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  18-06-2025
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पीओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में किन्नौर-कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किन्नौर-कैलाश यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है और इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करें। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर रिब्बा, पूर्वनी, पवारी व तांगलिंग पंचायत के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित किया और यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्रीन शुल्क, टेंटो की किराया दरें निर्धारित करने और यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अन्य मूलभूत सुविधाएं जैसे सार्वजनिक शौचालयों, सोलर लाईट, स्वच्छ पेयजल, विभिन्न पड़ावों, ऑक्सीजन सिलेंडर व मेडिकल सेवा की उपलब्धता पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने पुलिस, होमगार्ड व वन विभाग के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा व आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में जवानों की तैनाती करने को कहा। 
इसके अतिरिक्त उन्होंने एक त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान हर प्रकार की चिकित्सा आवश्यकता को पूर्ण करें तथा यात्रा के अधिकतर स्थानों पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने स्थानीय पंचायतों के हितधारकों से आह्वान किया कि वे जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि यात्रा का सफल आयोजन सुगमता के साथ पूर्ण हो सके। जनजातीय विकास मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि ग्रीन शुल्क से जमा होने वाली राशि का ऑडिट किया जाएगा ताकि किन्नौर-कैलाश यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए बेहतर प्रबंध किए जा सके। उन्होंने यात्रा से संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर यात्रा को सफल बनाने की दिशा में सकारात्मकता के साथ कार्य करने के आदेश दिए। उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और किन्नौर-कैलाश यात्रा के संदर्भ में जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। 
इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, कार्यकारी सहायक आयुक्त अभिषेक बरवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, खंड विकास अधिकारी कल्पा अमृत पाल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण व पंचायत जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। लोक निर्माण विभाग के कल्पा व निचार मंडल में कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसके उपरांत रिकांग पीओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग कल्पा व निचार मंडल के साथ कल्पा तथा निचार में चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों, नीतियों व योजनाओं पर आयोजित समीक्षा बैठक को अध्यक्षता की और अधिकारियों को विभिन्न निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनजातीय विकास मंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में सड़क दुर्घटना के ब्लैक स्पॉट्स में क्रैश बैरियर लगाने व निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
इसके अलावा उन्होंने मॉनसून व सेब सीजन के दृष्टिगत संपर्क सड़क मार्गों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए ताकि जिला के किसानों व बागवानों को उनकी नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। कैबिनेट मंत्री ने कल्पा मंडल के तहत कानम, रारंग व पूह क्लस्टर विद्यालयों के निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की तथा लंबित पड़े निर्माण कार्यों को समयबद्ध सीमा में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही अमल में  लाने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जिला के सीमावर्ती पंचायत शलखर, हांगो, सुमरा व कुन्नू-चारंग में संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता कल्पा दिनेश सेन, अधिशाषी अभियंता निचार आनंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow