किन्नौर में तीन मंजिला मकान जलकर राख , भीषण अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान

जनजातीय जिला किन्नौर के निचार उपमंडल में शुक्रवार शाम हुए एक भीषण अग्निकांड पेश आया, जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना निचार के होमते गांव की है, जहां आग लगने से एक दो मंजिला लकड़ी का पुराना मकान पूरी तरह जल गया, जबकि साथ लगते एक नए मकान को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है

Mar 7, 2026 - 20:33
 0  6
किन्नौर में तीन मंजिला मकान जलकर राख , भीषण अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  07-03-2026
जनजातीय जिला किन्नौर के निचार उपमंडल में शुक्रवार शाम हुए एक भीषण अग्निकांड पेश आया, जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना निचार के होमते गांव की है, जहां आग लगने से एक दो मंजिला लकड़ी का पुराना मकान पूरी तरह जल गया, जबकि साथ लगते एक नए मकान को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हितेन नेगी के पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। मकान लकड़ी का बना होने के कारण आग ने पल भर में ही विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते मकान के 8 कमरे जलकर राख के ढेर में बदल गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उन्होंने पास में स्थित नए मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी ऊपरी मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई।

आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। उसकी सूझबूझ और तत्परता के चलते आग को और फैलने से रोक लिया गया, जिससे नए मकान का बड़ा हिस्सा जलने से बच गया। हालांकि, पुराने मकान को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। निचार के एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर राजस्व विभाग की टीम को भेज दिया है। टीम नुकसान का आकलन करेगी, जिसके आधार पर प्रभावित परिवार को राहत राशि और सहायता प्रदान की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow