कुल्लू और मनाली की सडक़ों को बहाल करने के लिए शुवायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई जाएंगी मशीनरी 

कुल्लू और मनाली की सडक़ों को बहाल करने के लिए शुक्रवार को वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से मशीनरी को पहुंचाया जाएगा। इसके माध्यम से छह सॉर्टी होंगी और यहां जेसीबी के साथ अन्य मशीनों को बिंदू ढांक के पास उतारा जाएगा

Sep 5, 2025 - 16:15
Sep 5, 2025 - 17:05
 0  34
कुल्लू और मनाली की सडक़ों को बहाल करने के लिए शुवायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई जाएंगी मशीनरी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     05-09-2025

कुल्लू और मनाली की सडक़ों को बहाल करने के लिए शुक्रवार को वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से मशीनरी को पहुंचाया जाएगा। इसके माध्यम से छह सॉर्टी होंगी और यहां जेसीबी के साथ अन्य मशीनों को बिंदू ढांक के पास उतारा जाएगा। 

पिछले तीन दिनों से मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वायु सेना से इसमें मदद मांगी थी, जिसके लिए वह तैयार है। मौसम साफ होते ही शुक्रवार को चिनूक से मशीनें वहां पहुंचाई जाएंगी। इसके माध्यम से भुंतर से मशीनरी उठाई जाएगी। 

गौर हो कि भुंतर में एनएचएआई ने अपनी मशीनरी पहुंचा दी है, जिसे बिंदू ढांक के पास ले जाना है, जिसके बाद कुल्लू व मनाली के बीच में यातायात को बहाल करने में आसानी होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बताया जाता है कि कुल्लू से मनाली के बीच में एनएच पर कुल 18 साइट्स डैमेज हुई हैं, जिनमें से दो का ठीक कर दिया गया है, मगर फिर से लैंड स्लाइड हुआ है। 

एनएच के साथ इस पूरे इलाके को बहाल करना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। बुधवार रात करीब दो बजे मंडी के लिए सेब के ट्रकों को रास्ता खोला गया और बड़ी संख्या में कुल्लू वैली के सेब को लेकर फंसे ट्रक यहां से बाहर निकल पाएं। इसकी जानकारी रात को ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी भेजी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />