आईजीएमसी अस्पताल में डॉक्टर और मरीज़ में ढिशुम ढिशुम , आरोपी डाक्टर सस्पेंड
शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मरीज़ के साथ मारपीट का मामला पेश आया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पहले मरीज़ के साथ दुर्व्यवहार किया और फिर मारपीट की। बताते है कि मरीज अर्जुन पंवार अस्पताल में एंडोस्कोपी करवाने के लिए आए थे। इसके बाद वे अन्य वार्ड में सांस की दिक्कत के चलते बेड पर जाकर लेट गए। आरोप है कि डॉक्टर ने पहले बदतमीजी की और फिर बहस के बाद मारपीट शुरू कर दी
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मरीज और डॉक्टरों के बीच हुई हाथापाई के मामले में अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट तलब की है। इसके लिए कमेटी गठित की गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. राहुल राव ने बताया कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी रिपोर्ट तलब की है। शाम तक इस पूरे मामले में रिपोर्ट आ जाएगी। उन्होंने इस पूरे मामले में सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में डॉक्टर द्वारा मरीज के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
What's Your Reaction?

