20 जनवरी को भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष , पार्टी ने जारी की नोटिफिकेशन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 19 जनवरी को इसके लिए नामांकन भरा जाएगा। वहीं 20 जनवरी को भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। अभी नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हीं को पार्टी निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती

Jan 16, 2026 - 15:41
 0  26
20 जनवरी को भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष , पार्टी ने जारी की नोटिफिकेशन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  16-01-2026
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 19 जनवरी को इसके लिए नामांकन भरा जाएगा। वहीं 20 जनवरी को भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। अभी नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हीं को पार्टी निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती है। 
पिछले साल 14 दिसंबर को नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं। भाजपा  के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया। 
इसके मुताबिक पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जा सकते हैं और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। लक्ष्मण ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन नए चुने गए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow