कसुपंटी में 25 वर्षों से कांग्रेस का राज होने पर भी विकास नगण्य -खुश विक्रम सेन

कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र में बीते 25 वर्षों से लगातार सरकार में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व होने  के बावजूद भी इस विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत दयनीय है । अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है स्कूलों में उपयुक्त स्टाफ नहीं है क्षेत्र का विकास नगन्य है ।

May 19, 2026 - 15:56
 0  1
कसुपंटी में 25 वर्षों से कांग्रेस का राज होने पर भी विकास नगण्य -खुश विक्रम सेन

शिमला 19 मई, 2026 : 

कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र में बीते 25 वर्षों से लगातार सरकार में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व होने  के बावजूद भी इस विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत दयनीय है । अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है स्कूलों में उपयुक्त स्टाफ नहीं है क्षेत्र का विकास नगन्य है । यह बात  चमियाणा वार्ड के भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी राजा खुश विक्रम सेन में अपने चुनावी प्रचार के दौरान शलोठ, ठूंड, धाली बागड़ा, शिल्ली, ट्रहाई, नारिगा, नालटा, बटोला, पीरन देवठी, पजाल इत्यादि में नुक्कड़ सभाओं में संबोधित करते हुए कही ।


उन्होने कहा कि नई युवा पीढ़ी का सर्वांगीण विकास करना उनका प्रमुख उददेश्य है । यदि वह जिला परिषद के पद पर चुनाव जीत जाते हैं वह ग्रामीण क्षेत्रों में लाईब्रेरी खोलने और युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करेगें ताकि युवा किसी प्रकार के नशे से दूर रहकर अपनी युवा शक्ति का उपयोग समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना रचनात्मक सहयोग दे सके । उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाईब्रेरी होना बहुत जरूरी है । ताकि ग्रामीण परिवेश के युवा लाईब्रेरी में अपना ज्ञानवर्धन करके प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में भाग ले सके । उन्होने   कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस दिशा में बीते 25 वर्षों में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं ।


खुश विक्रम सेन  ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के 79 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी  जुन्गा क्षेत्र की 12 पंचायतें विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछड़ी हुई है । कोटी और जुन्गा को छोड़कर 12 पंचायतों के किसी भी विद्यालय में साईंस और कॉर्मस विषय नहीं पढ़ाया जाता है । विधानसभा के  एक मात्र कॉलेज कोटी में भी साईंस विषय नहीं है । जिसके फलस्वरूप इस क्षेत्र से मात्र दो प्रतिशत बच्चे ही प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में भाग लेते हैं । उन्होने कहा कि यह चिंता का विषय है  कि बीते करीब दो दशक से इस क्षेत्र में से कोई भी युवा किसी विभाग में उच्च पद पर नहीं पहूंच सका है ।


उन्होने कहा कि तत्कालीन क्योंथल रियासत से उनके पूर्वजों को  कई सदियों पुराना रिश्ता है ं। उन्होने विश्वास दिलाया कि अगर उन्हें चुनाव में क्योंथल की 17 पंचायतों की जनता का आर्शिवाद मिलता है तो इस क्षेत्र की आवाज सरकार तक पहूंचाने में गुरेज नहंी करेगें । हालांकि उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि आज तक जिला परिषद के जो भी सदस्य चुने गए उन्होने जीतने के उपरांत कभी अपने क्षेत्र की सुध नहीं ली । इस मौके पर शिमला जिला भाजपा प्रवक्ता जितेन्द्र भोटका, पूर्व प्रधान अतर सिंह ठाकुर, देवा हरिनंद, देवा नरेन्द्र शर्मा  और सुरेन्द्र सोडी ने भी खुश विक्रम सेन पक्ष में जनता का सहयोग मांगा। 


कार्यक्रम में प्रीतम सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान दया राम वर्मा, दौलत राम वर्मा, जबर सिंह ठाकुर, फौजी केडी शर्मा, प्रेम दास शर्मा, हंस राज वर्मा, चुन्नी लाल ठाकुर, खजान सिंह वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow