प्रदेश में बीते साल के मुकाबले इस साल सेब उत्पादन बढ़ा, लेकिन सेब की औसत कीमत में आई गिरावट  

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन सिमटने को है। इस साल अब तक प्रदेश में 2 करोड़ 54 लाख पेटी सेब का कारोबार हो चुका है। एमआईएस के तहत सरकार ने 82 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद पूरी कर ली है। हालांकि, 15 नवंबर तक सेब सीजन जारी रहेगा

Oct 4, 2025 - 11:31
 0  26
प्रदेश में बीते साल के मुकाबले इस साल सेब उत्पादन बढ़ा, लेकिन सेब की औसत कीमत में आई गिरावट  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला     04-10-2025

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन सिमटने को है। इस साल अब तक प्रदेश में 2 करोड़ 54 लाख पेटी सेब का कारोबार हो चुका है। एमआईएस के तहत सरकार ने 82 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद पूरी कर ली है। हालांकि, 15 नवंबर तक सेब सीजन जारी रहेगा। बीते साल के मुकाबले इस साल सेब उत्पादन बढ़ा है, लेकिन सेब की औसत कीमत में गिरावट आई है। 

साल 2024 में सेब को 1500 रुपये प्रति बॉक्स औसत दाम मिले थे। इस साल 1200 से 1300 रुपये औसत दाम मिले हैं। उत्पादन अधिक होने के बावजूद मौसम की मार से सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुआ, जिससे बागवानों को फसल के संतोषजनक दाम नहीं मिल पाए।

इस सीजन में भारी बारिश और पतझड़ से सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। सीजन की शुरुआत में फसल अधिक होने के कारण निचले ऊंचाई वाले क्षेत्रों से कच्चा सेब मार्केट में आ गया, जिससे दाम गिर गए। सरकार ने एमआईएस के तहत सेब खरीद केंद्र देरी से खोले, जिसके कारण कम गुणवत्ता का सेब मार्केट में आ गया। यह भी दाम गिरने का कारण बना। 

सितंबर के अंत में कश्मीर का सेब मंडियों में पहुंचने से भी हिमाचल के सेब की मांग घट गई और कीमतों में गिरावट आई। किन्नौर में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक करीब 15 लाख पेटी सेब का कारोबार हो चुका है। करीब 5 लाख पेटी सेब मार्केट में पहुंचना बाकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow