उपायुक्त ने जिला वासियों से नशा मुक्त भारत की ई-शपथ लेने का किया आग्रह
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला के आमजन तथा सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों से नशा न करने की ई-शपथ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जन सहयोग ही नशा मुक्त भारत व नशा मुक्त सिरमौर की परिकल्पना को साकार करने में मददगार साबित होगा।
उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि वह नशे से दूर रहने तथा इसकी रोकथाम का संकल्प लेकर ई-शपथ लें। शपथ तथा अन्य गतिविधियों की फोटो https://nmba.dosje.gov.in/
उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाए, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों में प्रतियोगिताएं, सेमिनार, वेबिनार, ड्रांईग कंपीटिशन, कार्यशालाएं, रैलियां व नुक्कड़ नाटक तथा मैराथन, वॉकथॉन आदि का आयोजन कर लोगों को विशेष कर युवाओं को नशे के दुश्प्रभाव व रोकथाम की जानकारी प्रदान की जाए।
What's Your Reaction?



