पुरुवाला में 291 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार
जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरुवाला पुलिस ने एक व्यक्ति को 291 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को पुरुवाला पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम पुरुवाला-डोबरी नहर रोड के पास मौजूद थी।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 5 नवंबर :
जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरुवाला पुलिस ने एक व्यक्ति को 291 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को पुरुवाला पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम पुरुवाला-डोबरी नहर रोड के पास मौजूद थी।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराफत अली निवासी गांव पुरुवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर की तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 291 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस द्वारा मामले में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।
What's Your Reaction?

