धर्मपुर में साथियों पर चाकू से हमला, तीन घायल, बीच-बचाव करने पहुंचे दो साथी भी घायल

धर्मपुर थाना क्षेत्र के लुधियाणा गांव में एक मकान के कमरे में आपसी झगड़े के दौरान चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115 (2), 118 (1) और 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बसाली, जिला ऊना निवासी तिलक राज ने बताया कि वह चालक का काम करता है और पिछले करीब दो वर्षों से बीआरएन कंपनी में वाहन चला रहा है। वह फेकन यादव, विनोद कुमार और रुपेंद्र सिंह के साथ पिछले करीब चार माह से लुधियाणा गांव में एक मकान में रह रहा था

Oct 3, 2026 - 14:52
 0  19
धर्मपुर में साथियों पर चाकू से हमला, तीन घायल, बीच-बचाव करने पहुंचे दो साथी भी घायल

यंगवार्ता न्यूज - नालागढ़ 3 अक्टूबर : 

धर्मपुर थाना क्षेत्र के लुधियाणा गांव में एक मकान के कमरे में आपसी झगड़े के दौरान चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115 (2), 118 (1) और 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बसाली, जिला ऊना निवासी तिलक राज ने बताया कि वह चालक का काम करता है और पिछले करीब दो वर्षों से बीआरएन कंपनी में वाहन चला रहा है।

वह फेकन यादव, विनोद कुमार और रुपेंद्र सिंह के साथ पिछले करीब चार माह से लुधियाणा गांव में एक मकान में रह रहा था। गत पहली अक्तूबर की रात फेकन यादव के बाहर जाने के कुछ समय बाद बाहर से चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। आवाज सुनकर बाहर गए तो देखा कि फेकन यादव और विनोद कुमार आपस में लड़ रहे थे। फेकन यादव ने चाकू से विनोद कुमार के गले और दाईं आंख के पास वार कर दिया। मैं और रुपेंद्र बीच-बचाव करने पहुंचे तो फेकन ने हम पर भी हमला कर दिया। थाना प्रभारी धर्मपुर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />