जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों से पोर्टल के माध्यम से स्व गणना करने की अपील

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें पोर्टल के माध्यम से सेल्फ इनुमेरेशन मतलब स्वयं द्वारा वेबसाइट पर जाकर अपने घरों की मार्किंग कर सकते

Apr 11, 2026 - 16:19
 0  3
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों से पोर्टल के माध्यम से स्व गणना करने की अपील
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - हरिद्वार   11-04-2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें पोर्टल के माध्यम से सेल्फ इनुमेरेशन मतलब स्वयं द्वारा वेबसाइट पर जाकर अपने घरों की मार्किंग कर सकते हैं और उसमें जो मूलभूत सुविधाएं घर में उपलब्ध हैं उसके बारे में बता सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सेल्फ इनुमेरेशन 10 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है। इसमें कोईभी नागरिक se.census.gov.in वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने मोबाइल के माध्यम से उसमें अपने घर को लोकेट कर सकते हैं तथा गूगल मैप से और साथ ही उसके बाद उसमें आप अपने घर की पूर्ण जानकारी तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में स्वयं उसमें जानकारी उपलब्ध करा सकते है।

इसके बाद एक आईडी जनरेट होगी जिसको सेव कर सकते हैं और जब जनगणना 25 तारीख से शुरू होगी। उस समय जो भी जनगणना टीम घर पर आएगी आप उसको वह आईडी दिखा सकते है। जिसकि प्रक्रिया बहुत ही आसान है।
उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपेक्षा की है कि सभी लोग अपना सेल्फ इनुमेरेशन उक्त वेबसाइट पर जरूर करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow