राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर ने पकड़ा शराब का बड़ा जखीरा,अपूर्व चंदेल के निर्देशों पर हुई कार्रवाई
राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर ने शहर में शराब का एक बड़ा जखीरा पकड़ा है। विभाग को कुछ दिनों से लगातार अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। पूरे तथ्य जुटाने के उपरांत विभाग ने कार्रवाई करते हुए दबिश दी और अवैध शराब की पेटियां बरामद
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 11-04-2026
राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर ने शहर में शराब का एक बड़ा जखीरा पकड़ा है। विभाग को कुछ दिनों से लगातार अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। पूरे तथ्य जुटाने के उपरांत विभाग ने कार्रवाई करते हुए दबिश दी और अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई है। असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज हमीरपुर अपूर्व चंदेल के निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई है।
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी हमीरपुर कंवर सहदेव कटोच ने कहा कि इस तरह का अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य कर एवं आबकारी विभाग को कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि अवैध शराब का धंधा हमीरपुर शहर के प्रताप नगर में चल रहा है। इसके उपरांत विभाग ने लगातार निगरानी बनाकर रखी और शुक्रवार को मौके पर जाकर दबिश दी गई।
इस दौरान अंग्रेजी और देसी शराब की अवैध खेप बरामद हुई। मात्रा बहुत अधिक होने के कारण पुलिस को भी मामले में इन्वॉल्व किया गया और आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। मौके पर 149 पेटियां शराब की बरामद हुई हैं। इनमें 104 पेटी अंग्रेजी और 45 पेटी देशी शराब शामिल हैं।
मामले में अभी भी कार्रवाई की जा रही है और अवैध शराब पकड़े जाने का आंकड़ा बढऩे की संभावनाएं हैं। आबकारी विभाग ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए तीन टीमों को तैनात किया था। वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि अवैध शराब पकड़ी गई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?




