भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने आयोजित की प्रश्नोत्तरी, कवि सम्मेलन, श्लोकोंचारण और निबंध प्रतियोगिताएं 

भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर दियोटसिद्ध में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस आयोजित किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रदेश भर से आए संस्कृत महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की संस्कृत श्लोकोंचारण, संस्कृत प्रश्नोत्तरी और संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं

Aug 9, 2025 - 19:20
Aug 9, 2025 - 20:12
 0  34
भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने आयोजित की प्रश्नोत्तरी, कवि सम्मेलन, श्लोकोंचारण और निबंध प्रतियोगिताएं 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -हमीरपुर  090-08-2025
भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर दियोटसिद्ध में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस आयोजित किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रदेश भर से आए संस्कृत महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की संस्कृत श्लोकोंचारण, संस्कृत प्रश्नोत्तरी और संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। श्लोकोंचारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश शिमला की गुंजन ने प्रथम, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर की सीमा ने द्वितीय, सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय डोहगी, ऊना की अनुराधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
संस्कृत प्रश्नोत्तरी में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन के नितिन पवार ने प्रथम, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर की सानिया ने द्वितीय, गौरक्षक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की रीना चौहान और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश के सचिन शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर कांगड़ा की सुनीता देवी ने प्रथम, वेदव्यास संस्कृत महाविद्यालय कुल्लू की मोनिका ने द्वितीय, केंद्रीय संस्कृत महाविद्यालय बलाहर कांगड़ा की शालिनी और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा की बबीता कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में डॉ. ओम प्रकाश राही, राजेश शर्मा, शशि शर्मा, डॉ. भजहरी, डॉ. विवेक शर्मा और मनोज कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर कांगड़ा की निदेशक एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के दर्शनशास्त्र की संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सत्यम कुमारी उपस्थित रहीं। 
प्रथम सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग एवं संस्कृत अकादमी के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. मस्तराम शर्मा उपस्थित रहे। दूसरे सत्र की अध्यक्षता ओमप्रकाश राही ने की, जबकि जगत राम शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। विभाग की उपनिदेशक कुसुम संघाईक ने सभी गणमान्य अतिथियों, कवियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सुरेश राणा और सुनीला ठाकुर, ऊना के जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम, हमीरपुर के जिला भाषा अधिकारी हमीरपुर संतोष कुमार पटियाल, सहायक मंदिर अधिकारी सूरम सिंह, संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow