कुलगाम में आतंकियों से लोहा लेते पाई सेना के दो जवान शहीद , दो घायल, मुठभेड़ नौवें दिन भी जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला में मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और अन्य दो घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ आज नौवें दिन भी जारी है। उन्होंने बताया कि कल रात अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से दो जवानों ने दम तोड़ दिया

Aug 9, 2025 - 18:51
 0  31
कुलगाम में आतंकियों से लोहा लेते पाई सेना के दो जवान शहीद , दो घायल, मुठभेड़ नौवें दिन भी जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


न्यूज़ एजेंसी - श्रीनगर  09-08-2025


जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला में मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और अन्य दो घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ आज नौवें दिन भी जारी है। उन्होंने बताया कि कल रात अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से दो जवानों ने दम तोड़ दिया। 

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि घायल जवानों को सेना के श्रीनगर 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो जवानों की मृत्यु हो गई। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने दोनों जवानों की पहचान लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के रूप में की है। चिनार कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि चिनार कोर लांस नायक प्रीतपाल सिंह और जवान हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करती है। 
उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। सेना ने कहा कि अभियान अभी भी जारी है। गौरतलब है कि एक अगस्त से कुलगाम के अखल घने जंगलों में आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है। पिछले नौ दिनों में दो आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें से एक के स्थानीय होने का संदेह है। कई सुरक्षाकर्मी इस अभियान में घायल हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow