आपदा मुक्त हिमाचल के लिए शिमला के राजभवन में हवन यज्ञ , राज्यपाल की खुशहाली की कामना 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सावन मास की पूर्णिमा पर राजभवन में पवन हवन यज्ञ किया और शांति तथा सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आहूति डाली। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल और राजभवन के सभी कर्मियों ने हवन यज्ञ में भाग लिया

Aug 9, 2025 - 18:46
 0  30
आपदा मुक्त हिमाचल के लिए शिमला के राजभवन में हवन यज्ञ , राज्यपाल की खुशहाली की कामना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-08-2025
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सावन मास की पूर्णिमा पर राजभवन में पवन हवन यज्ञ किया और शांति तथा सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आहूति डाली। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल और राजभवन के सभी कर्मियों ने हवन यज्ञ में भाग लिया।


राज्यपाल ने कहा कि हम हिमाचल के लोग धर्म को मानने वाले लोग हैं और हमारा यह अटूट विश्वास है कि इस तरह के आयोजन निश्चित तौर पर देवभूमि को प्राकृतिक प्रकोप से बचाने का काम करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों से हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वह स्वयं भी मंडी जिले के सिराज क्षेत्र गए थे और नुकसान का जायजा लिया था। इस आपदा में काफी जन-धन की हानि हुई है। उन्होंने कहा कि हवन के माध्यम से उन्होंने सभी पुण्य आत्माओं की शांति के लिए भी प्रार्थना की है। 
इसके बाद, मैत्री संस्था तथा राज्य रेडक्रॉस की महिलाओं ने राज्यपाल की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि रक्षासूत्र की नन्ही डोर कलाई ही नहीं, आत्मा को भी जोड़ती है। उन्होंने स्नेह और विश्वास के इस पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow