ओलावृष्टि से जुन्गा तहसील में किसानों की फसलें हुई तबाह

बीते तीन चार दिनों से लगातार हो रही ओलावृष्टि से जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत कोटी , जुन्गा, पधेची, दरभोग, सतलाई, पीरन, बलोग पंचातयत सहित काफी क्षेत्रों में विशेषकर नकदी फसलों को भारी नुकसान पहूंचा है । कोटी पंचायत के  फनेवट गांव के कृष्ण दत शर्मा, यशपाल ठाकुर, चुन्नी लाल नेगी , रामस्वरूप ने बताया कि बीते रोज इस क्षेत्र में करीब तीन इंच ओलावृष्टि हुई है जिससे टिक्करी, ठांठिया, बणी, फनेवट व  शवालठी  गांव मेें फ्रांसबीन, आलू, गोभी मटर इत्यादि फसलें पूर्ण रूप से तबाह हो गई है ।

May 5, 2026 - 17:32
 0  14
ओलावृष्टि से जुन्गा तहसील में किसानों की फसलें हुई तबाह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow