सिरमौर के शिक्षक कंवर विजय ‘भारतीय’ की पुस्तक ‘हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान’ का राजभवन में लोकार्पण
शिक्षक एवं लेखक कंवर विजय "भारतीय" द्वारा लिखित पुस्तक "हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान"- समग्र हिमाचल का विमोचन महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के करकमलों द्वारा लोकभवन शिमला में किया गया।
शिक्षक एवं लेखक कंवर विजय "भारतीय" द्वारा लिखित पुस्तक "हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान"- समग्र हिमाचल का विमोचन महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के करकमलों द्वारा लोकभवन शिमला में किया गया।
देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सरताज जिला सिरमौर के ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में बतौर प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षक सेवाएं दे रहे शिक्षक एवं लेखक कंवर विजय "भारतीय" के द्वारा लिखित पुस्तक "हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान"- समग्र हिमाचल का विमोचन महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश का का कविंदर गुप्ता जी के करकमलों द्वारा लोकभवन शिमला में संपन्न हुआ।यह पुस्तक विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के सहयोग हेतु लिखी गई है। इसमें सरल एवं रोचक तरीके से कथानक , निबंधात्मक तथा वस्तुनिष्ठ तीनों शैलियों में हिमाचल प्रदेश का भूगोल एवं इतिहास जिलेवार प्रस्तुत किया गया है।साथ ही हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक व्यवस्था, सांस्कृतिक परिदृश्य,सामाजिक ताने बाने,रीति रिवाज,खान पान, परंपराओं और देव आस्था का वर्णन सारगर्भित ढंग से किया गया है।
लेखक के अनुसार ग्रामीण परिवेश से विशेषकर हिन्दी माध्यम के विद्यालयों से पढ़कर आए विद्यार्थियों और प्रतिभागियों के लिए यह पुस्तक एक सेतु का काम करेगी जो हिमाचल प्रदेश के बारे में जिज्ञासा रखने वाले सभी लोगों और हर प्रकार की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को सरल एवं रोचक तथा तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाएगी।
महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा इस प्रयास के लिए लेखक की सराहना की गई तथा भविष्य में भी लेखन कार्य को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
महामिकम राज्यपाल महोदय के करकमलों द्वारा विमोचन के बाद शिष्टमंडल प्रदेश के पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भी मिला और उन्हें भी पुस्तक की प्रतियां भेंट की।इस अवसर पर लेखक की धर्मपत्नी शिक्षिका सुमन कंवर, पुत्री युक्ता कंवर,पुत्र मनस्विन कंवर, शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रीना कश्यप,जिला परिषद सदस्य बलबीर पुंडीर, जिला परिषद सदस्य बलदेव भंडारी,इंदु बाला,सुनीता पोजटा,अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश के पूर्व महामंत्री डॉ माम राज पुंडीर, सेवानिवृत्ति शिक्षक लायक राम शास्त्री,पूर्व प्रधान सुरेश पोजटा,आशा चौहान,विक्रम कंवर, सिद्धार्थ देवा सहित जिला सिरमौर के गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?




