ज्ञान से सशक्त भविष्य की ओर,तहसील रूड़की में आधुनिक कंप्यूटर लैब का किया लोकार्पण

कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत सी-मार्क इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण आज तहसील रूड़की परिसर में जिलाधिकारी

Mar 17, 2026 - 16:14
 0  4
ज्ञान से सशक्त भविष्य की ओर,तहसील रूड़की में आधुनिक कंप्यूटर लैब का किया लोकार्पण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सनी वर्मा - हरिद्वार    17-03-2026

कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत सी-मार्क इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण आज तहसील रूड़की परिसर में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत तथा वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  विकास गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

यह पहल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं, को डिजिटल एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

जिला प्रशासन हरिद्वार एवं आईआईटी रूड़की के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचंद्र शेट द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। आईआईटी रूड़की के प्रख्यात प्रोफेसरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को आईआईटी रूड़की की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। 
 
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यह पहल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगी और उन्हें डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनाएगी। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर लैब के शुरू होने से स्थानीय बच्चों को इसका लाभ प्राप्त होगा। 

आईआईटी रूड़की के निदेशक ने इसे समाज और शिक्षा के बीच सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि जब प्रशासन, शिक्षण संस्थान और उद्योग जगत साथ आते हैं, तो परिवर्तन निश्चित होता है।यह पहल न केवल डिजिटल साक्षरता को बढ़ाएगी, बल्कि ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को भी भविष्य की तकनीकों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करे करेगी ।

कार्यक्रम में आईआईटी रूड़की के डीन एसआरआईसी प्रो. विवेक मलिक, डीन इंटरनेशनल रिलेशन्स प्रो. करुण रावत, डीन एकेडमिक्स श्री नवीन नवानी, सीनियर कंसल्टेंट मार्गरेट क्लिमकोटी, अपर उपजिलाधिकारी रूड़की अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार रूड़की श्री विकास अवस्थी, तहसीलदार लक्सर शुभांगिनी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

वी-मार्क इंडिया लिमिटेड की ओर से सीएफओ डी. के. बंसल, जीएम (एचआर) राहुल वत्स, एचआर अभय गोयल तथा लीगल हेड ज्ञान प्रकाश शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow