ड्यूटी के दाैरान भूस्खलन की चपेट में आने से जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात हिमाचल का जवान शहीद 

कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार की ड्यूटी के दाैरान भूस्खलन की चपेट में आने से माैत हो गई। बलिदानी जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात था

May 21, 2025 - 13:22
 0  50
ड्यूटी के दाैरान भूस्खलन की चपेट में आने से जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात हिमाचल का जवान शहीद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  कांगड़ा    21-05-2025

कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार की ड्यूटी के दाैरान भूस्खलन की चपेट में आने से माैत हो गई। बलिदानी जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात था। नवीन कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय राजमल थुरल पंचायत के गांव हलूं के निवासी थे। 

जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दाैरान 20 मई आधी रात को भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी माैत हो गई। नवीन कुमार अभी अविवाहित थे। उनकी बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। नवीन कुमार के पिता भी 13 जैक राइफल में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे, जिनका पांच वर्ष पहले देहांत हो चुका है। 

नवीन के परिवार में माता अजुध्या देवी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी, चाचा अशोक कुमार, चाची मंजू देवी, बहनोई मुनीष कुमार हैं। नवीन कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव में पहुंचेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow