वल्र्ड मास्टर्स गेम्स-2025 में हिमाचल के डॉ. अश्विनी ने हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम किया रोशन 

हिमाचल प्रदेश के एथलीट डॉ.अश्विनी कुमार अवस्थी ने ताईवाई में चल रही वल्र्ड मास्टर्स गेम्स-2025 में देश के लिए सिल्वर मेडल जीत कर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया

May 21, 2025 - 13:07
May 21, 2025 - 13:14
 0  48
वल्र्ड मास्टर्स गेम्स-2025 में हिमाचल के डॉ. अश्विनी ने हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम किया रोशन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -सोलन   21-05-2025

हिमाचल प्रदेश के एथलीट डॉ.अश्विनी कुमार अवस्थी ने ताईवाई में चल रही वल्र्ड मास्टर्स गेम्स-2025 में देश के लिए सिल्वर मेडल जीत कर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। डॉ. अवस्थी इससे पहले भी विदेशी धरती पर दो मेडल अपने नाम कर चुके हैं।
  
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के गांव घडोली, फतेहपुर निवासी डॉ. अश्विनी  कुमार अवस्थी आजकल राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में एसोसिएट प्रोफेसर (फीजिकल एजूकेशन) के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. अवस्थी ने बताया कि उन्होंने हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल 55 प्लस आयुवर्ग में प्राप्त किया है। 

बता दें कि इससे पहले डॉ. अवस्थी ने 2018 में आयोजित एशियर पैसेफिक मास्टर गेम्स में भी हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल और वर्ष 2023 में कोरिया में आयोजित वल्र्ड मास्टर्स गेम्स में हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने इससे लिए प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने उन्हें इस खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया।

हिमाचल प्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ताईवान के ताइपे में वल्र्ड मास्टर गेम्स-2025 चल रही है। यह प्रतियोगिता 17 मई को शुरू हुई थी और 29 मई तक चलेगी। इसमें हिमाचल प्रदेश के 8 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के कुल 8 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें डॉ. अश्विनी अवस्थी, किशन लाल, केवल राम, नीरज महेश्वरी,अनिल सौंखला, यशपाल राणा, रणवीर सिंह और विनोद कुमार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow