भारत में हर 10वां व्यक्ति तंबाकू के सेवन करने का आदी -डाॅ मनोज
अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के विद्यार्थियों ने बाजार में रैली निकालकर तंबाकू से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया ।
शिमला 31 मई, 2026 :
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डाॅ0 मनोज वर्मा ने बच्चों व शिक्षकों का संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन एक धीमा जहर है जोकि मनुष्य को अदंर से खोखला बना देती है । उन्होने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा तंबाकू का सेवन किया जाता है । रिसर्च के मुताबिक भारत में हर 10वां व्यक्ति किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करता है। तंबाकू के सेवन से कैंसर, सांस की बिमारी, हृदय रोग जैसी बिमारियां लग जाती है । उन्होने कहा कि जो लोग तंबाकू का सेवन नहीं करते हैंे यदि वह किसी बीड़ी सिगरेट पीने वाले के साथ रहते हैं तो वह भी पैसिव समोकर बन जाते हैं ।
डाॅ0 मनोज वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा सभी शिक्षण को तंबाकू मुक्त बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है क्योंकि युवा नशे की शुरूआत तंबाकू से करते है और बाद में चिटटा सेवन करने लग जाते हैं । उन्होने इस मौके पर बच्चों को मेडिटेशन और योग करने बारे जानकारी दी । उन्होने कहा कि योग करने से जहां मनुष्य की काया निरोग बनती है वही पर मनुष्य मेें सकारात्मक सोच का सृजन भी होता है । तदोपरांत डाॅ0 मनोज ने बच्चो द्वारा तंबाकू निषेध पर लगाई गई पोस्टर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने बच्चों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव बारे व्यवहारिक जानकारी देने के लिए चिकित्सा प्रभारी का आभार व्यक्त किया । उन्होने बच्चों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी ।
What's Your Reaction?


