केरल को 14.50 रुपए प्रति यूनिट बिजली बेचेगा हिमाचल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ शब्दों में कहा कि बिजली के रेट स्वयं हिमाचल सरकार तय करेगी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए केरल सरकार से बिजली खरीद को लेकर 14.50 रुपए प्रति यूनिट मूल्य तय हो रहा है। इस समय तमिलनाडु को 13.50 रुपए प्रति यूनिट से बिजली बेची जा रही है।

Sep 22, 2026 - 14:03
 0  20
केरल को 14.50 रुपए प्रति यूनिट बिजली बेचेगा हिमाचल
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 22 सितंबर : 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ शब्दों में कहा कि बिजली के रेट स्वयं हिमाचल सरकार तय करेगी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए केरल सरकार से बिजली खरीद को लेकर 14.50 रुपए प्रति यूनिट मूल्य तय हो रहा है। इस समय तमिलनाडु को 13.50 रुपए प्रति यूनिट से बिजली बेची जा रही है। मार्च के बाद रेट संशोधित होगा। सोमवार को एलर्जली फेज टू इमारत में नए मुख्यमंत्री कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से चल रही सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप 2032 में हिमाचल प्रदेश देश का सबसे अमीर राज्य बनकर उभरेगा।

तब सभी तरह के व्यय के उपरांत प्रदेश सरकार की वार्षिक आय 7000 करोड़ से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड पांच-साढ़े पांच रुपए प्रति यूनिट बिजली बेचता था। अब बिजली विक्रय का जिम्मा ऊर्जा निदेशालय करेगा और पीक टाइम पर बिजली का अधिक मूल्य वसूल करेगा। उनका कहना था कि पेंशनरों को भुगतान करने के बाद कर्मचारियों को अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध ढंग से बकाया का भुगतान कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />